अगस्त को समाप्त वर्ष के दौरान देश के कोयला आयात में पांच दशमलव आठ-तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में कोयले का आयात एक सौ ग्यारह मिलियन टन से घटकर एक सौ चार मिलियन टन रह गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह कमी स्वदेश में ही कोयला उत्पादन में वृद्धि और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास का नतीज़ा है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 1:17 अपराह्न
अगस्त को समाप्त वर्ष के दौरान देश के कोयला आयात में 5.83 प्रतिशत की कमी