केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश ने एक दिन में रिकॉर्ड 256.4 गीगावॉट बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। एक निजी समाचार पत्र से बातचीत में श्री जोशी ने बताया कि कुल बिजली मांग का करीब 33% हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा किया गया।
उन्होंने कहा कि भारत का बिजली ढांचा अब पहले से ज्यादा मजबूत, भरोसेमंद और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार हो गया है।