अप्रैल 13, 2026 2:22 अपराह्न

printer

कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने सांसदों को 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया

कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टियों ने अपने सभी सांसदों को आगामी संसदीय सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया है। महिला सशक्तिकरण बिल को पारित कराने और चर्चा कराने के लिए संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र इसी महीने की 16 तारीख से शुरू होने वाला है।
 
इससे पहले, भाजपा ने भी लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया था।