कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार धान की खरीद को लेकर किसानों को धोखा दे रही है।
हैदराबाद में, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि धान की खरीद के लिए बोरी, परिवहन और भंडारण व्यय भी केंद्र सरकार वहन करती है। इसके बावजूद, राज्य सरकार खरीद में देरी कर रही है।