जुलाई 29, 2026 9:58 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में होने वाले 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि ‘सीमाओं के बिना विस्तार’ विषय भारत की दूरसंचार नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और डिजिटल समाधानों को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे ले जाकर वैश्विक लाभ पहुंचाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत की दूरसंचार यात्रा के अगले चरण में स्वदेशी नवाचारों के निर्यात और वैश्विक प्रौद्योगिकी मानकों को आकार देने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

श्री सिधिंया ने पिछले एक दशक में देश की दूरसंचार उपलब्धियों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि मोबाइल डेटा शुल्‍क में लगभग 97 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि मासिक डेटा खपत प्रति उपयोगकर्ता 27 जीबी तक पहुंच गई है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी अधिक किफायती और सुलभ हो गई है।

संचार मंत्री ने भारत 6-जी गठबंधन, दूरसंचार विनिर्माण के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना और संचार साथी पोर्टल का उल्‍लेख करते हुए कहा कि ये नवाचार, घरेलू विनिर्माण और डिजिटल सुरक्षा मजबूत कर रही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला