राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रमंडल खेल में डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने तेजस्विन शंकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वह आगे भी देश का सम्मान बढ़ाते रहेंगे।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 11:43 पूर्वाह्न
राष्ट्रमंडल खेल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी