अगस्त 2, 2026 10:20 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रमंडल खेल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर सचिन सिवाच को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 60 किलोग्राम मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर सचिन सिवाच को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि कड़े फाइनल मुकाबले में उनके दृढ़ प्रदर्शन और संयम ने उन्हें शीर्ष स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि सचिन ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश का मान बढ़ाया है।

राष्ट्रपति ने पुरुषों की 80 किलोग्राम मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को भी बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि अंकुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए और देश को उत्‍सव मनाने का एक और मौका दिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को ऊंचा लहराते हुए देखना हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का क्षण था।

राष्ट्रपति ने पुरुषों की 90 किलोग्राम से अधिक मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र बेरवाल ने एक कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने खिलाड़ियों के सफल भविष्य की कामना की।