प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कॉटलैंड में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतने पर मुक्केबाज़ अंकुश पंघाल को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कई और युवाओं को प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में रजत पदक जीतने पर नरेंद्र बेरवाल को भी बधाई दी। श्री मोदी ने पुरुषों की पांच हज़ार मीटर दौड़ में कांस्य जीतने और एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह की उपलब्धि को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के जूडो के 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा की भी प्रशंसा की है।