जुलाई 1, 2026 10:34 पूर्वाह्न

printer

19 किलोग्राम व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर सस्ता, कीमत में 183.50 रुपये की कमी

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के व्‍यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के मूल्‍य में 183 रुपये 50 पैसे की कमी की है। भारतीय तेल निगम लिमि‍टेड के अनुसार नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम का व्‍यावसायिक एलपीजी सिलेंडर दिल्‍ली में 2930 रुपये में मिलेगा। इस फैसले से रेस्‍तरां, ढाबा, होटल और अन्‍य खान-पान व्‍यावसायियों को लाभ होगा।