अगस्त 18, 2026 10:07 अपराह्न

printer

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी के हेस्सेन के मंत्री बोरिस राइन और मैनफ्रेड पेंट्ज़ से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के हेस्सेन राज्‍य के मंत्री बोरिस राइन और संघीय तथा यूरोपीय मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और प्रशासनिक सुधार मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज़ के साथ बैठक की। इस बैठक में जर्मनी के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया।

श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने एआई, स्वच्छ ऊर्जा, अनुसंधान तथा विकास, डेटा सेंटर, फार्मा, रसायन, विनिर्माण, फिनटेक, डीप-टेक और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भारत और हेस्सेन के बीच मजबूत परस्पर सहयोग को आगे बढ़ाते हुए भारत, व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से पैदा हुए नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार है।