केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नादव जाफरीर से मुलाकात की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारत में कंपनी की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की, जिसमें अनुसंधान एवं विकास विस्तार और भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की सुरक्षा के लिए ए.आई.-आधारित सुरक्षा का उपयोग शामिल है।
केंद्रीय मंत्री ने निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का से भी मुलाकात की। उन्होंने खुदरा निवेश बढ़ाने और भारतीय बाजारों में वैश्विक पूंजी आकर्षित करने के अवसरों पर चर्चा की।