मई 8, 2026 9:41 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोरियल ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोरियल ग्रुप में दक्षिण एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र के अध्यक्ष विस्मय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। श्री गोयल ने बताया कि बैठक में भारत से सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की सोर्सिंग, विनिर्माण और निर्यात को मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोरियल ग्रुप द्वारा हैदराबाद में विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी टेक ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद भारत के सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उद्योग में अधिक अवसर खोलने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।