जून 29, 2026 8:51 अपराह्न

printer

ग्रीस के विकास मंत्री से मिले वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रीस के विकास मंत्री ताकिस थियोडोरिकाकोस से आज ग्रीस में मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि उन्होंने व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं के माध्यम से भारत-ग्रीस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। श्री गोयल ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए विनिर्माण, स्टार्टअप और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को और गहरा करने के अवसरों का भी पता लगाया।
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला