सितम्बर 7, 2026 6:32 अपराह्न

printer

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फार्मा मैक टेक और लैबनेक्स्ट एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए वैश्विक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभरना चाहिए। नई दिल्ली में फार्मा मैक टेक और लैबनेक्स्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह में श्री गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का दायरा केवल इलाज तक सीमित नहीं है। इसमें बीमारी से बचाव, स्वास्थ्य और कल्याण, देखभाल, चिकित्सा उपकरण, टेलीमेडिसिन, टेली-कंसल्टेशन, नवाचार और नई दवाओं तथा आधुनिक उपकरणों के लिए अनुसंधान और विकास भी शामिल हैं।
 
उन्होंने उद्योग जगत से मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। श्री गोयल ने कहा कि चिकित्सा और फार्मा मशीनरी और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार और कारोबार की अपार संभावनाएं हैं। इससे करोड़ों रोजगार, हजारों कारोबारी अवसर और मेडटेक क्षेत्र में लाखों नए स्टार्टअप के लिए रास्ते खुल सकते हैं।
 
श्री गोयल ने मेडटेक, चिकित्सा उपकरणों और उपभोग्य वस्तुओं के लिए स्टार्टअप और इनक्यूबेशन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी बल दिया। उन्होंने डिजाइन, कॉपीराइट, पेटेंट कानून और बौद्धिक संपदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।
 
केन्‍द्रीय मंत्री ने अनुसंधान, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए तकनीकी साझेदारी, खरीदार-विक्रेता संबंधों और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल हर भारतीय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और कल्याण सेवाएं उपलब्ध कराना भी होना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला