वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लंदन में आयोजित वार्षिक यूके-इंडिया पुरस्कार में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को उन्नत बनाने में असाधारण नेतृत्व के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री गोयल ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सरकारों, व्यवसायों, शिक्षाविदों, संस्कृति और जीवंत प्रवासी समुदाय के उन सभी सेतु निर्माताओं का है, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
श्री गोयल ने इस बहुमूल्य साझेदारी को समृद्ध बनाने में अपने सभी साथी पुरस्कार विजेताओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से प्रभावी होने वाला भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता ब्रिटिश संसदीय इतिहास में सबसे तेजी से लागू होने वाला व्यापार समझौता बन जाएगा।