दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे पश्चिमी कोलंबिया के शहरों में 47 लोगों की मौत होने और दर्जनों इमारतों ढहने की खबर है। मलबे में दबने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के कारण लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, यहाँ तक कि राजधानी बोगोटा में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 250 मील पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था, जहाँ लगभग 4,800 लोग रहते हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप ज़मीन से 66 मील की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।
News On AIR | अगस्त 10, 2026 10:28 अपराह्न
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, 47 लोगों की मौत