अप्रैल 28, 2026 1:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन पर प्रस्ताव पेश किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन पर सरकारी प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए संसद में पेश किया गया था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोक दिया। विपक्ष की छोटी राजनीति की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा इस विधेयक का स्वागत करती है और इसके कार्यान्वयन का समर्थन करती है।

इससे पहले आज सुबह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने संसद में नारी शक्ति अधिनियम को पारित होने से रोकने के विरोध में विधानसभा परिसर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला