जून 25, 2026 6:50 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जल सुरक्षा के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर जोर दिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्यों के बीच सहयोग तथा नदियों को जोड़ने की योजनाएं बेहद आवश्‍यक हैं।
 
कर्नाटक के होसपेटे में तुंगभद्रा परियोजना के 33 नए क्रेस्ट गेटों के उद्घाटन के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
 
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सरकारों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने पर शुरू हुई चर्चा से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
 
श्री नायडू ने तुंगभद्रा बांध को किसानों के लिए जीवनरेखा और क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत बताया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला