सितम्बर 7, 2026 7:07 अपराह्न

printer

जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने में साफ हवा की महत्वपूर्ण भूमिका है: राष्ट्रीय हरित अधिकरण

राष्ट्रीय हरित अधिकरण-एन.जी.टी. के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने आज नई दिल्ली में ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्‍काईज’ के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छ वायु दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने में साफ हवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा उद्देश्य यह होना चाहिए कि बच्चे बिना किसी डर के बाहर खेल सकें और बुजुर्ग बिना किसी स्वास्थ्य चिंता के मॉर्निंग वॉक पर जा सकें। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि वायु प्रदूषण किसी सीमा को नहीं मानता। इसके पीछे वाहनों, उद्योगों और निर्माण कार्यों से निकलने वाला कचरा जैसे कई स्रोत जिम्मेदार हैं।

उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए सभी हितधारकों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए बेहतरीन प्रयास करने वाले शहरों को ‘5वें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। एनजीटी अध्यक्ष ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं ने यह साबित कर दिया है कि साफ हवा कोई कल्पना नहीं, बल्कि एक व्यावहारिक लक्ष्य है जिसे सही योजना और जमीनी स्तर पर कार्य कर प्राप्‍त किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला