जुलाई 26, 2026 10:18 पूर्वाह्न

printer

सरकार के साथ सहमति बनने के बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस लिया

सरकार के साथ सहमति बनने के बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। नई दिल्ली में कल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीसरे दौर की वार्ता की। बैठक में परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संयुक्त प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार ने सीजेपी की मांगों पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उनके विरुद्ध कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है, तो उसे वापस लिया जाएगा और एफआईआर की प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर श्री नड्डा ने कहा कि सरकार की पूरी संवेदना उनके साथ है और नियमों के अनुसार अधिकतम संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

परीक्षा सुधारों को लेकर सीजेपी की ओर से दिए गए पांच सूत्रीय सुझावों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इन पर गंभीरता से विचार करेगी और सीजेपी के साथ चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सहमति बनी शर्तों को तय समय सीमा में लागू किए जाने की उम्मीद के साथ आंदोलन वापस लिया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला