नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुजरात के वडोदरा से भारत में निर्मित पहले एयरबस सी-295 के प्रथम परीक्षण उड़ान पर प्रसन्नता व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री नायडू ने कहा कि यह सिर्फ एक विमान की आसमान में उड़ना नहीं है, बल्कि यह एयरोस्पेस विनिर्माण में देश की बढ़ती क्षमताओं को भी दर्शाता है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एयरबस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, भारतीय वायु सेना और सभी इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों को बधाई दी।