जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर- सीआईके ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम- यूएपीए के तहत जांच के सिलसिले में आज घाटी के कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग जिलों के पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वर्ष 2023 में दर्ज एक मामले की जांच के संबंध में की गई।
News On AIR | जून 27, 2026 1:20 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर में सीआईके ने यूएपीए के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की