चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंच गए हैं। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली उत्तर कोरिया यात्रा है। चीन का उद्देश्य लम्बे समय से सहयोगी रहे और हाल के वर्षों में रूस के अधिक निकट हो रहे उत्तर कोरिया के साथ संबंध मजबूत करना है। दोनों देशों के बीच बातचीत मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग, कोरिया प्रायद्वीप में सुरक्षा मुद्दे तथा उत्तर कोरिया, चीन और रूस के बीच समन्वय बढ़ाने पर केन्द्रित रहने की आशा है।
News On AIR | जून 8, 2026 12:05 अपराह्न
दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग