मई 20, 2026 12:50 अपराह्न

printer

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीजिंग में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज बीजिंग में द्विपक्षीय संबंधों, ईरान, यूक्रेन संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वार्ता से बीजिंग और मॉस्को के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी और संयुक्त राष्ट्र, दक्षिण अफ्रीका परिषद और ब्रिक्स जैसे मंचों के माध्यम से समन्वय बढ़ेगा।

दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा में बढ़ते सहयोग पर भी प्रकाश डाला, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है। यह बैठक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा के कुछ ही समय बाद हुई, जहां उन्होंने शी चिनफिंग से क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की थी।