अप्रैल 16, 2026 1:09 अपराह्न

printer

चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में इस वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि

चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में इस वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि हुई है। चीन सरकार की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार ईरान युद्ध की अवधि को शामिल करते हुए जनवरी से मार्च की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर अनुमानों से बेहतर पांच प्रतिशत रही जबकि अक्‍तूबर से दिसम्‍बर की तिमाही में यह 4.5 प्रतिशत थी।

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2026 के लिए चीन की आर्थिक वृद्धि घटाकर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। चीन के नेताओं ने इस वर्ष वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत से पांच प्रतिशत रखने का लक्ष्‍य तय किया है जो वर्ष 1991 के बाद से सबसे कम है।