सितम्बर 4, 2026 7:26 पूर्वाह्न

printer

चाइना मास्टर्स: भारत के किदांबी श्रीकांत पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेउक यिउ के सामने खेलेंगे

बैडमिंटन में भारत के किदांबी श्रीकांत आज चाइना मास्टर्स सुपर 750 के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेउक यिउ से खेलेंगे। श्रीकांत ने कल कनाडा के विश्व नंबर नौ खिलाड़ी विक्टर लाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष डबल्स में भारत की शीर्ष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने फ्रांस की पोपोव ब्रदर्स की जोड़ी को हराया। महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा जापान की तोमोका मियाज़ाकी से हारकर राउंड ऑफ-16 में बाहर हो गईं। वही, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला