चीन के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में आज एक अवैध खनन स्थल के ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना युन्नान प्रांत के बैवु गांव में हुई।
खबरों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब छह लोग अंदर फंसे हुए थे। बचाव दल ने सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, बाद में पांच घायल लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।