जून 29, 2026 1:34 अपराह्न

printer

चीन ने जापान की 40 संस्थाओं पर नए निर्यात नियंत्रण लागू किए

चीन ने जापान की 40 संस्थाओं पर नए निर्यात नियंत्रण लागू किए हैं। चीन ने इन संस्थाओं पर जापान के पुनः सैन्यीकरण में योगदान देने का आरोप लगाया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने 20 संस्थाओं को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल किया है। इसके अंतर्गत चीन और विदेशी निर्यातकों को चीन में निर्मित दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इन वस्तुओं का उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अन्य 20 संस्थाओं को निगरानी सूची में शामिल किया गया है।
चीन और जापान के बीच संबंध तब से तनावपूर्ण बने हुए हैं जब पिछले साल जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा था कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है तो जापान हस्तक्षेप कर सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला