अगस्त 10, 2026 10:09 अपराह्न

printer

चीन में तूफान डॉल्फिन से बाढ़ की स्थिति, तूफान कमजोर पड़ने के बाद भी खतरा बरकरार

चीन में तूफान डॉल्फिन के कारण तेज बारिश के बाद बाढ़ आई है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तट से टकराने के बाद तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद खतरा बना हुआ है। आज सुबह तक फुजियान प्रांत में जमीन और समुद्र दोनों तरफ के संवेदनशील इलाकों से लगभग एक लाख 68 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका था। कल देर शाम तक शंघाई से जोखिम वाले इलाकों से दो लाख 15 हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका था। फुजियान में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान है और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। तूफान के कारण परिवहन और पर्यटन में व्यापक व्यवधान हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला