अप्रैल 16, 2026 2:28 अपराह्न

printer

चीन ने ईरान से होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य के जरिए स्‍वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा

चीन के विदेश मंत्री वांग जी ने ईरान से होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य के जरिए स्‍वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा है। अमरीका के साथ युद्ध के बीच ईरान द्वारा महत्‍वपूर्ण होर्मुज जलमार्ग में आवाजाही रोकने के बाद चीन ने पहली बार ईरान से ये बात कही है।

श्री वांग जी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत में होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य के जरिए स्‍वतंत्र और सुरक्षित अंतर्राष्‍ट्रीय आवाजाही की गारंटी की मांग की। इस बीच पाकिस्‍तान के फील्‍ड मॉर्शल आसिम मुनीर के नेतृत्‍व में मध्‍यस्‍थ शिष्‍टमंडल इस्‍लामाबाद में अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता को लेकर नए शांति प्रस्‍तावों पर चर्चा के लिए ईरान पहुंच गया है।