चीन के हुनान प्रांत में आज एक ऊंची इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग कल सुबह लगी थी।
दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे सभी 6 लोगों को बचा कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 का उपचार जारी है। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।