नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने न्यूजीलैंड नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल गैरीन गोल्डिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने, परिचालन सहयोग बढ़ाने और समुद्री सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। वर्ष 2027 में होने वाले दोनों देशों के पहले द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास पर भी चर्चा हुई।
यह दौरा समुद्री सुरक्षा, सूचना साझाकरण, प्रशिक्षण, अंतर-संचालनीयता और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से भारत-न्यूजीलैंड नौसैनिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान, नौसेना प्रमुख ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल प्रमुख एडमिरल मार्क हैमंड से मुलाकात की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप के कार्यान्वयन और क्षेत्र में अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
यह दौरा भारतीय नौसेना की रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी और रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और परिचालन तालमेल को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में योगदान मिलेगा।