अगस्त 26, 2026 2:30 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया, महिलाओं को सौंपे स्‍वीकृति-पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। नई दिल्ली में दिल्ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र सौंपते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि योजना के शुभारंभ के बाद से नौ लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि आज 2500 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन लाभार्थियों को औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इस वर्ष पहली सितंबर को ढाई हजार रुपये प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को बच्चों की देखभाल और शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और आजीविका तथा व्यावसायिक गतिविधियों में सहायता जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकती है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला