अप्रैल 26, 2026 8:29 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देशभर के शिक्षण संस्थानों से जम्मू-कश्मीर में शिक्षा क्षेत्र में निवेश का आहवान किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देशभर के शिक्षण संस्थानों से प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश का आहवान किया है। श्री अब्दुल्ला ने आज बेंगलुरु में शिक्षा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर को एक जीवंत शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करने में भागीदार बनें। मुख्‍यमंत्री ने नव अधिसूचित जम्मू-कश्मीर निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत अवसरों पर भी प्रकाश डाला। जम्मू-कश्मीर निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 को हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधानसभा ने पारित किया गया था। श्री अब्दुल्ला ने कहा कि नये ढांचे में प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में परिसर स्थापित करने के कई अवसर हैं। उन्होंने देश-विदेश के छात्रों, विद्वानों और अनुसंधान सहयोगियों को आकर्षित करने के लिए एक पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण का आश्वासन भी दिया।