मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 133वीं कड़ी का प्रसारण सुना। कार्यक्रम के बाद एक सभा में डॉ. यादव ने कहा कि मन की बात पूरे देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने और सकारात्मक सोच तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।
बाद में, डॉ. यादव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा और स्वरोजगार जैसे मुद्दों पर युवाओं और महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जल संरक्षण में अग्रणी है और जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।