गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात रोड शो के अंतर्गत आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में प्रमुख व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठकें की और निवेश विस्तार तथा आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शीर्ष निगमों से गुजरात के विकास में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए राज्य के सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों का उल्लेख किया। यह रोड शो अगले वर्ष जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किया जा रहा है।
News On AIR | सितम्बर 3, 2026 6:26 अपराह्न
वाइब्रेंट गुजरात रोड शो के तहत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक की