भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए) के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ और जॉर्जिया के राजदूत वख्तंग जाओश्विली से मुलाकात कीं।
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में परिकल्पित लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सहयोग को और गहरा करने पर विचार-विमर्श किया।