मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज तीन दिन की यात्रा पर थिम्पू पहुंचे। इस दौरान, वे थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मिलेंगे।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस यात्रा के मुख्य आयोजन के तहत कल पारो में जिग्मे सिंग्ये वांगचुक स्कूल ऑफ़ लॉ में भूटान का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
बुधवार को श्री कुमार भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मिलेंगे। यह यात्रा निर्वाचन आयोग और भूटान के चुनाव आयोग के बीच करीबी संस्थागत सहयोग को और मज़बूत करेगी।