छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता बिजली संयंत्र में हुए हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। वहीं उन्नीस से अधिक मजदूरों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से चार की हालत गंभीर हैं। राज्य आपदा मोचन बल मौके पर बचाव अभियान में जुटा हुआ है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संयंत्र पर बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
News On AIR | अप्रैल 15, 2026 8:52 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता बिजली संयंत्र हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हुई