चेन्नई के पास मदुरंथकम में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब पुद्दुचेरी से चेन्नई जा रही एक कार को एक लॉरी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय पिता और पुत्र सहित तीन लोग पुद्दुचेरी से चेन्नई हवाई अड्डे जा रहे थे। मदुरंथकम पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
News On AIR | जुलाई 24, 2026 11:41 पूर्वाह्न
चेन्नई के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत