अमरीका के पश्चिमी अलास्का में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमरीका की सेना के अनुसार, यह दुर्घटना कल रात अलास्का के एंकरेज से लगभग 725 किलोमीटर पश्चिम में केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट हवाई अड्डे पर हुई।
संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि सेसना 441 विमान केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि विमान में केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट पर जा रहे कर्मी सवार थे। अमरीकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस, अलास्का कमांड के कमांडर ने इस घटना को सेना और स्थानीय समुदायों के लिए बड़ा नुकसान बताया।