अप्रैल 18, 2026 8:32 अपराह्न | CHARDHAM YATRA

printer

चारधाम यात्रा कल से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे

उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनात्री धामों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से यात्रा के लिए बसों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला