सितम्बर 29, 2026 9:56 अपराह्न

printer

किसानों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिल कर काम करने की आवश्यकता: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्यों को टीम भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने आज नई दिल्ली में रबी सम्मेलन 2026 के दूसरे और आखिरी दिन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्री चौहान ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 10 से ज़्यादा राज्यों के कृषि मंत्रियों को 1200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की वित्तीय मंज़ूरी के पत्र सौंपे। उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 600 एक करोड़ रुपये की राशि मिली, जबकि पश्चिम बंगाल को 290 करोड़ रुपये और हरियाणा को 198 करोड़ रुपये दिए गए। छत्तीसगढ़ को 181 करोड़ रुपये मिले, जबकि अरुणाचल प्रदेश को 154 करोड़ रुपये दिए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला