अगस्त 6, 2026 11:51 पूर्वाह्न

printer

मध्य यूरोप के देश भीषण गर्मी से प्रभावित, स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया में कल का दिन रहा सबसे गर्म

मध्य यूरोप के देशों में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया में कल का दिन सबसे गर्म रहा। स्लोवाकिया के कैमेनिका रोनोम शहर में तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऑस्ट्रिया में बैड डायचे ऑल्टनबर्ग में तापमान 41.2 डिग्री रहा।

चेक गणराज्य और हंगरी में भी अब तक का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। भीषण गर्मी के कारण जंगलों में आग लग गई है और हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। यूरोप की जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार, यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म हो रहा महादेश है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला