जुलाई 1, 2026 11:01 पूर्वाह्न

printer

नागालैंड के सभी जिलों में जनगणना 2027 के पहले चरण का मकान सूचीकरण आज से शुरू

नागालैंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकानों का सूचीकरण और आवासीय गणना आज से राज्य के सभी 17 जिलों में शुरू हो रही है। यह 30 जुलाई तक जारी रहेगी।
 
इस कार्य के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के छह हजार से अधिक कर्मियों की सेवा ली जा रही है।
  
इसके अतिरिक्त नागालैंड में जनगणना के लिए 17 प्रधान जनगणना अधिकारी, 17 जिला जनगणना अधिकारी, 157 प्रभार अधिकारी, छह मास्टर प्रशिक्षक और 130 फील्ड प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
 
जनगणना 2027 के अंतर्गत कुल 1606 गांवों को शामिल किया जाएगा।
 
दूसरे चरण में आबादी की गणना, फरवरी 2027 में शुरू होगी।