मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज कश्मीर घाटी पहुंचे। अपने आगमन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री कुमार ने कहा कि वे बडगांव जिले के बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की आधारशिला बताया। श्री कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया।
News On AIR | जून 28, 2026 1:46 अपराह्न
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कश्मीर घाटी पहुंचे, अधिकारियों से करेंगे बातचीत