मई 17, 2026 3:50 अपराह्न

printer

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ी- सरकार

सरकार ने कहा है कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ी है। 12वीं के परिणामों पर आज नई दिल्ली में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने मार्किंग और उत्तीर्णता प्रतिशत में मामूली गिरावट पर चिंता जताई है।

सचिव ने बताया कि सीबीएसई ने इस वर्ष ऐसी प्रणाली लागू की है जिससे मूल्यांकन में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। सचिव ने कहा कि सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क कम कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला