केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि वह अपने सेवा प्रदाता के ऑनमार्क पोर्टल में पाई गई खामियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है, जिन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से उजागर किया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में बोर्ड ने बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का एक दल पिछले कुछ दिनों से इन प्रणालियों को मजबूत करने और पोर्टल को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहा है। बोर्ड ने यह भी बताया है कि पहचानी गई खामियों को दूर कर लिया गया है।
News On AIR | मई 31, 2026 9:24 अपराह्न
ऑनमार्क पोर्टल की खामियों को लेकर सीबीएसई सतर्क, निगरानी जारी