मई 21, 2026 9:57 अपराह्न

printer

सीबीआई ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को संदेह है कि डॉ. शिरुरे ने कथित तौर पर अपनी बेटी के लिए नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र खरीदा था।

सीबीआई अधिकारियों ने कुछ दिन पहले डॉ. शिरुरे के लातूर स्थित अस्पताल जाकर गहन पूछताछ की थी। इसके बाद पुणे में आगे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।