मई 14, 2026 7:45 अपराह्न

printer

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने पिछले 24 घंटों में देश भर में 14 जगहों पर तलाशी ली है। एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी अहिल्यानगर के धनंजय लोखंडे और पुणे की मनीषा वाघमारे हैं।

CBI ने कहा कि इस मामले में कल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से तीन जयपुर के, एक गुरुग्राम का और एक नासिक का है। CBI ने बताया कि कल गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को आज दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

CBI ने 12 मई को, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली शिकायत के आधार पर, NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक के संबंध में यह मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि वह इस मामले से जुड़े सभी सभी पहलुओं पर काम कर रही है और इस मामले में व्यापक, निष्पक्ष और पेशेवर जांच के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला